• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

8 साल बाद बड़े पर्दे पर दिख सकती हैं ये जोड़ी !

robot 2 aishwarya and akshay come together on big screen - Bollywood News in Hindi

मुंबई। रजनीकांत की फिल्म '2.0' में एश्वर्या राय और अक्षय कुमार की जोडी़ करीब आठ साल बाद बडे़ पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढा़ई जा चुकी है। बता दें कि एश्वर्या राय फिल्म रोबोट में भी अभिनय कर चुकी हैं। फिल्म रोबोट में एश्वर्या साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के अपोजिट थीं। कहा जा रहा है कि इस बार भी एश्वर्या राय रोबोट के सीक्वल 2.0 में नजर आ सकती हैं। फिल्म में उनका कैमियो रोल भी हो सकता है। खास बात ये है कि फिल्म में अगर वो नजर आईं तो अक्षय के साथ करीब आठ साल बाद सिनेमा में दिखेंगी। वहीं बता दें ये दोनों आखिरी बार कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म एक्शन रीप्ले में एश्वर्या राय और अक्षय कुमार साथ नजर आए थे। फिल्म एक्शन रीप्ले विपुल अमृतल शाह के निर्देशन में बनी थी। साल 2010 में आई इस फिल्म में टाइम ट्रवेल के बारे में दिखाया गया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 40 करोड़ रुपये। फिल्म का लगभग हर गाना काफी पसंद किया गया था।फिर एक बार ये दोनों बड़े पर्दे पर दिखेंगे..तो धमाल मचा देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-robot 2 aishwarya and akshay come together on big screen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: robot 2, aishwarya, akshay, come together, on big screen, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved