• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शशि कपूर की 81वीं जयंती पर भतीजे ऋषि ने पोस्ट की फोटो, लिखा...

मुंबई। दिवंगत अभिनेता फिल्म निर्माता शशि कपूर की 81वीं जयंती पर उनके भतीजे और वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर पुरानी यादों में खो गए। ऋषि ने सोशल मीडिया पर दीवार फिल्म के अभिनेता की दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जब 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिमसें वे शशि, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के साथ खड़े हैं। उन्होंने लिखा, जन्मदिन की बधाई, शशि अंकल।

फिलहाल न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि ने शशि तथा उनके बच्चों -कुणाल कपूर तथा संजना कपूर की एक और तस्वीर पोस्ट की। ऋषि ने कहा कि शशि कपूर खानदान के लिए गर्व का क्षण। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला। परिवार में तीसरा फाल्के पुरस्कार। जन्मदिन की बधाई अंकल। कर्ज के अभिनेता के अलावा, शशि के साथ फकीरा में काम कर चुकीं अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी उनकी जयंती पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, शशि जी।

हमें आपकी याद आती है। आपकी गर्मजोशी, आपकी उदारता, आपकी मानवता। आज आपका 81वां जन्मदिन होता। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर भाइयों में सबसे छोटे शशि ने अपना फिल्मी सफर अपने बड़े भाई राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म आग से बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। इसके बाद शशि ने 1961 में यश चोपड़ा की धरमपुत्र से मुख्य कलाकार के रूप में शुरुआत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rishi Kapoor wishes uncle Shashi Kapoor on 81st birth anniversary, shared photos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishi kapoor, shashi kapoor, 81st birth anniversary, photo, rishi shashi, shashi kapoor birth anniversary, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved