• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋषि कपूर ने इस बारे में फैंस से अटकलें नहीं लगाने को कहा

Rishi Kapoor leaves for US to get medical treatment - Bollywood News in Hindi

मुंबई। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि वे थोड़े दिनों के लिए काम से ब्रेक लेकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। ऋषि (66) ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अपने प्रशसंकों से चिंता नहीं करने और किसी तरह की अटकलें नहीं लगाने को कहा। ऋषि ने ट्वीट कर कहा कि नमस्कार मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों से चिंता नहीं करे और बिना मतलब कयास या अटकलें नहीं लगाने का आग्रह करता हूं। मुझे फिल्में करते हुए 45 से अधिक वर्ष हो गए हैं। मैं जल्द लौटूंगा। ऋषि ने वर्ष 1970 की फिल्म मेरा नाम जोकर से फिल्मों में डेब्यू किया था। वे इसके बाद बॉबी, खेल खेल में, कभी कभी, कर्ज, अमर अकबर एंथनी, हम किसी से कम नहीं, रफू चक्कर, बोल राधा बोल, फना, लव आजकल और कपूर एंड संस जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें आखिरी बार पर्दे पर फिल्म मुल्क में देखा गया था और उनकी आगामी फिल्म राजमा चावल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rishi Kapoor leaves for US to get medical treatment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishi kapoor, us, medical treatment, actor rishi kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved