• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

राजमा चावल की शूटिंग में व्यस्त ऋषि खुद को ऐसे समझते हैं खुशकिस्मत

अपने सफर के बारे में ऋषि ने कहा, मैं टाइपकास्ट (बतौर अभिनेता) नहीं हूं। मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। मैंने नकारात्मक, सकारात्मक और यहां तक कि हास्य भूमिकाएं की हैं। विविधता लाने के लिए किसी भी कलाकार को यह करने की जरूरत पड़ती है, तभी वह एक अच्छा अभिनेता कहला सकता है, उसे किसी भी तरह के किरदार को बखूबी निभाने में सक्षम होना चाहिए। चांदनी चौक में फिल्माई जा रही उनकी नई फिल्म राजमा चावल पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है, जो पीढ़ी के अंतर के कारण होने वाले संघर्ष पर प्रकाश डालती है। फिल्म पाच्र्ड की निर्देशक लीना यादव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋषि पिता की भूमिका में हैं और नवोदित कलाकार अनिरुद्ध तंवर उनके बेटे की भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी हैं। उन्होंने कहा कि वे लीना के साथ काम करना चाहते थे। पूरी फिल्म चांदनी चौक में फिल्माई जा रही है। उन्होंने बताया कि बचपन में वे जामा मस्जिद जाया करते थे और यहां खूब खाते थे। अभिनेता ने कहा कि चांदनी चौक के लोग वास्तव में सहयोगात्मक और प्यारे हैं। वे शूटिंग में भी मदद कर रहे हैं। वे हर रेस्तरां का व्यंजन चख रहे हैं। वे कभी राजमा चावल, तो कभी चाट, समोसा, कभी जलेबी हर दिन कुछ नया ऑर्डर करते हैं। इस फिल्म के अलावा ऋषि फिल्म 102 नॉट आउट में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा

यह भी पढ़े

Web Title-Rishi Kapoor is busy in shooting of Rajma Chawal movie, feels lucky in this matter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishi kapoor, shooting, rajma chawal movie, actor rishi kapoor, 102 not out movie, delhi, chandni chowk, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved