• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार? पति का इंस्टाग्राम अकाउंट 'डिलीट'

Rift in Mouni Roy and Suraj Nambiars Relationship? Husbands Instagram Account Deleted - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री और उनके पति सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई है। इसी बीच, देखने को मिला है कि सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि मौनी और सूरज ने एक-दूसरे को अभी अनफॉलो किया है या पहले। इसके अलावा, मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति के साथ की सारी तस्वीरें भी हटा दी हैं। इतना ही नहीं, मौनी रॉय की सबसे खास मित्र और अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी सूरज का अकाउंट डिएक्टिवेट होने से पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।
दिशा, सूरज और मौनी कई जगहों पर साथ में घूमने, पार्टियों और सोशल प्रोग्राम में साथ जाया करते थे।
मौनी रॉय ने तीन साल तक डेट करने के बाद 22 जनवरी 2022 को बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। इस जोड़े ने मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। यह शादी गोवा के हिल्टन गोवा रिसॉर्ट में हुई थी। सुबह मलयाली रीति-रिवाजों से और शाम को बंगाली रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई।
साल 2025 में मौनी रॉय फिल्म 'भूतनी' में नजर दिखी थी। इसके अलावा, वह मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' में एक अहम भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म बॉलीवुड स्टार पत्नियों के ग्लैमरस जीवन के पीछे की छिपी हुई सच्चाई, उनकी व्यक्तिगत जिंदगी, असुरक्षा और ग्लैमर की दुनिया को उजागर करेगी।
फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता भंडारकर एंटरटेनमेंट और पीजे मोशन पिक्चर्स हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rift in Mouni Roy and Suraj Nambiars Relationship? Husbands Instagram Account Deleted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mouni roy, sooraj nambiar, bollywood couple news, instagram unfollow, celebrity relationship rumors, mouni roy divorce rumors, disha patani, mumbai entertainment news, bollywood actress update, the wives movie madhur bhandarkar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved