मुंबई| ऑल्ट बालाजी और जी5 के नवीनतम शो 'द मैरिड वुमन' के हाल ही में लॉन्च किए गए ट्रेलर में ऋद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऑल्ट बालाजी के अन्य शो की तुलना में 'द मैरिड वुमन' महिलाओं और उनकी पसंद के इर्द-गिर्द घूमती एक आकांक्षात्मक कहानी के साथ एक बहुत ही अलग शो है। शो की कहानी को ध्यान में रखते हुए निमार्ताओं को हाल ही में अवध क्वीर प्राइड के आयोजकों से एक विशेष निमंत्रण मिला है जिसका उद्देश्य समानता, स्वीकृति और प्रेम है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पांचवें 'अवध क्वीर प्राइड परेड' के शुभ अवसर पर आयोजकों ने वेब सीरीज के प्रमुख कलाकारों ऋद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा को प्राइड इवेंट में भाग लेने, समुदाय के साथ बातचीत करने और प्राइड पार्टी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
साल 2017 से हर साल मशहूर अवध क्वीर प्राइड वॉक का आयोजन किया जा रहा है। ये कलाकार रविवार, 28 फरवरी को लखनऊ के लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में आयोजित होने वाले इस समारोह में भाग लेंगे।। कोविड -19 की स्थिति के कारण आयोजकों ने इवेंट को प्राइड वॉक से प्राइड इवेंट में बदल दिया है।
अवध क्वीर प्राइड परेड के संस्थापक सदस्य यादवेंद्र सिंह कहते हैं, "हम 'द मैरिड वुमन' की पूरी टीम को बधाई देते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। यह शो बिना किसी लैंगिक सीमा के प्यार का जश्न मानता है, जो कि क्वीर आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। हमें इस शो के साथ जुड़ने पर गर्व है और साथ ही अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने और हमारे साथ बातचीत करने के लिए हम ऋद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा के भी आभारी हैं।"
साल 2017 में नवाबों के शहर लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहे से जनरल पोस्ट ऑफिस हजरतगंज तक पहली अवध क्वीर प्राइड परेड का आयोजन किया गया था। दरवेश सिंह यादवेन्द्र के नेतृत्व में इस 1.5 किमी पैदल यात्रा का आयोजन शहर के एलजीबीटीक्यू + समुदाय द्वारा किया गया, जो उत्तर प्रदेश की पहली क्वीर प्राइड परेड थी। प्राइड में लगभग 300 लोगों ने शिरकत की थी, जिनमें से कई मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ और जयपुर से आए थे।
'द मैरिड वुमन' एक रिलेशनशिप ड्रामा है जो समाज द्वारा महिलाओं पर लगाई गई शर्तो व इनमें से होकर खुद को ढूंढ़ने के बारे में है। शो में इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा जैसे कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
इसे 8 मार्च से केवल ऑल्ट बालाजी और जी5 पर प्रसारित किया जाएगा।
--आईएएनएस
कृति सेनन ने वरुण धवन का शेयर किया फनी वीडियो
अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना पॉजिटिव
अभिषेक निगम: 'वसूली' ने कोविड में स्थिरता बनाए रखने में की मदद
Daily Horoscope