• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Release Date Revealed for Ram Charans Film Peddi; Set to Hit Theaters on This Day - Bollywood News in Hindi

मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। अभिनेता राम चरण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "4 जून को 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" उनकी पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में फिल्म को देखने का इंतजार करने की बात कर रहे हैं।
'पेद्दी' की शूटिंग के समय से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई थी। इसमें दमदार एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए थे। दरअसल, एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय उनकी आंख के ऊपर चोट लग गई थी, जिसके बाद अभिनेता को चार टांके लगाने पड़े, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है। चोट मामूली थी, इसलिए राम चरण जल्द ही काम पर वापस लौट आए थे।
फिल्म का निर्देशन और लेखन बूची बाबू सना ने किया है। यह फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक उत्साही ग्रामीण अपने समुदाय को खेल के माध्यम से एकजुट करता है। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का महत्व और भी बढ़ गया है। वेंकट सतीश किलारु ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी रिद्धि सिनेमा के तहत और प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।
राम चरण इससे पहले 'गेमचेंजर' में नजर आए थे, जो 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में राम चरण एक ईमानदार आईएएस अधिकारी 'राम' की भूमिका में थे, जो भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Release Date Revealed for Ram Charans Film Peddi; Set to Hit Theaters on This Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram charan, peddhi movie, south cinema, janhvi kapoor, telugu film, action drama, release date, indian cinema, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved