• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Release Date Announced for Rashmika Mandanna Maysa; Set to Hit Theatres Worldwide on This Date - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' को लेकर फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में वह एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार में एक तरफ भावनाओं की गहराई देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ वह एक मजबूत और निडर लड़की के रूप में भी नजर आएंगी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है। निर्देशक रवींद्र पुल्ले की 'मायसा' अब 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अनफॉर्मुला फिल्म्स कर रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की और लिखा, ''कुदरत से मजबूत, अपनी पसंद से निडर और जज्बे से अटूट। रश्मिका मंदाना के साथ 'मायसा' की दुनिया का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे पहले कभी न देखा। 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में।'' 'मायसा' की शूटिंग के दौरान भी फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आती रही हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने रश्मिका के साथ एक खास अंडरवॉटर सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की है। प्रोड्यूसर अजय साइपुरेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने रश्मिका के साथ इस रोमांचक अंडरवॉटर सीक्वेंस को पूरा करने की बात कही थी।
इससे पहले मई में रश्मिका ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि 'मायसा' का केरल में चल रहा लंबा शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अभिनेत्री ने इस दौरान अपनी टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।
रश्मिका ने एक्शन सीन को शूट करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में खास स्टंट और कॉम्बैट ट्रेनिंग ली। उन्होंने वहां रोजाना आठ घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेनिंग की थी। इस ट्रेनिंग में फाइट और स्टंट से जुड़ी कई तरह की प्रैक्टिस शामिल थी।
फिल्म में रश्मिका के अलावा ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Release Date Announced for Rashmika Mandanna Maysa; Set to Hit Theatres Worldwide on This Date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashmika mandanna, maysa, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved