मुंबई। करीब तीन दशक से फैंस के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता सलमान खान ने 5 जून (बुधवार) को ईद के मौके पर एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका चार्म आज भी बना हुआ है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत ने पहले ही दिन सफलता के झंडे गाड़ दिए। इसने 42.30 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माना जा रहा है कि बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने से आगामी दिनों में भी इसका जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने को मिलेगा। सलमान की इस फिल्म ने कई कीर्तिमान रच दिए। पिछले कुछ सालों से ईद पर सलमान की कोई न कोई फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन पहले दिन की कमाई के आधार पर भारत ने इन सबको पछाड़ दिया।
भारत इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। पहले नंबर पर हॉलीवुड फिल्म एंवेजर्स एंडगेम है। चार भाषाओं में रिलीज एवेंजर्स ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ की कमाई की थी। भारत सलमान के करिअर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। पहला नंबर प्रेम रतन धन पायो का है, जिसने 40.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
भारत को 70 देशों में 1300 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज किया गया। भारत में 4700 स्क्रींस पर रिलीज हुई। इसे अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बताया जा रहा है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की भारत में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में दिखे।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार ईद पर...
भीषण सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बचीं शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस, टक्कर से पलटी लेम्बोर्गिनी
राम चरण ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अयप्पा दीक्षा की पूरी
ब्रॉडवे के ओपेरा संगीत की प्रेमी हैं अभिनेत्री वाणी कपूर
Daily Horoscope