• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सच में? कैसे?' अमिताभ बच्चन के दो शब्दों के पोस्ट ने फैंस को किया सोचने पर मजबूर

Really? How? Amitabh Bachchan Two-Word Post Leaves Fans Pondering - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। उनके पोस्ट लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते है। इस कड़ी में बुधवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया, जिसने फैंस के बीच चर्चाएं तेज कर दी। अमिताभ ने अपने पोस्ट में केवल दो शब्द लिखे- "टी 5704 - सच में? कैसे?".. यह छोटा सा पोस्ट ही ऐसा था कि फैंस तुरंत सोचने और कमेंट करने पर मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स ने अनुमान लगाने शुरू कर दिया कि इस पोस्ट में अभिनेता क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सर, हम कैसे जान सकते हैं? सवाल क्या है, सिर्फ आपको पता है, तो प्लीज खुद जवाब दें।''
वहीं दूसरे यूजर ने थोड़े हल्के अंदाज में लिखा, ''सच में या कैसे में मत पड़ो! बस पलों का मजा लो।''
अन्य फैंस ने भी प्रतिक्रियाएं दी। किसी ने लिखा कि यह शायद किसी फिल्म की लाइन का कोड है, तो किसी ने अंदाजा लगाया कि यह अमिताभ का किसी खास खबर की और इशारा हो सकता है।
वहीं अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर भी अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने जीवन की अनिश्चितताओं और सवालों के जवाब खोजने की प्रक्रिया पर गहराई से लिखा।
ब्लॉग में उन्होंने लिखा, ''एक शांत और विचारशील दिन … अपने आप और अपने परिवेश के साथ … इतनी सारी सोच और बातें भीतर में, खुद से सवाल करना, जवाब पाने की कोशिश करना … लेकिन ज्यादातर उत्तर अस्पष्ट या बहुत कम ही मिलते हैं।''
अमिताभ ने ब्लॉग में आगे कहा, ''जीवन में निश्चित उत्तर प्राप्त करना मुश्किल होता है। हर दिन, हर पल हमें दुनिया के अद्भुत और जटिल पहलुओं के बारे में सोचने पर मजबूर करता है, लेकिन उत्तर हमेशा सुनिश्चित नहीं होते। कई लोगों ने जीवन भर 'क्यों' और 'कैसे' के सवालों के जवाब खोजने में समय बिताया, लेकिन अंत में भी केवल कुछ शब्दों पर पहुंच पाए जो विचारों का विश्लेषण करते हैं, पर निश्चित उत्तर नहीं दे पाते।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Really? How? Amitabh Bachchan Two-Word Post Leaves Fans Pondering
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, bollywood megastar amitabh bachchan, bollywood megastar, bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved