• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रजा मुराद ने याद किए अपने यादगार किरदार, फैंस ने की तारीफ

Raza Murad Recalls His Memorable Characters, Fans Praise Him - Bollywood News in Hindi

मुंबई। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने अपने शानदार अभिनय से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने किरदारों को याद किया। रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके मशहूर किरदारों की झलकियां दिखाई गईं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे कुछ यादगार सीन और किरदारों की झलकियां, जिनमें मेरे सह कलाकारों के साथ खास पल भी शामिल हैं।" रजा मुराद का यह वीडियो प्रशंसकों के लिए किसी सिनेमाई खजाने से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को देखकर प्रशंसक पुरानी यादों में खो गए और कमेंट सेक्शन पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'जोधा अकबर' में यादगार किरदार निभाए हैं।
रजा मुराद ने अपने करियर में 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'हिना', 'नमक हराम', 'राम लखन', और 'एक नजर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार आवाज और अभिनय की बारीकियां हर किरदार को जीवंत बना देती हैं। चाहे नकारात्मक किरदार हों या सहायक भूमिकाएं, रजा मुराद ने हर रोल में अपनी छाप छोड़ी। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई।
छोटे पर्दे पर भी रजा मुराद ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा है। उन्होंने 'मधुबाला', 'वीर शिवाजी', 'बाइबल की कहानियां', 'रिश्तों की डोर', और 'क्रांति' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया। इन शोज में उनकी भूमिकाओं को दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और स्क्रीन पर मौजूदगी ने उन्हें हर पीढ़ी के दर्शकों का पसंदीदा बनाया है।
अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'बीहु अटैक' में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुजाद इकबाल खान ने किया है। वहीं, इसमें देव मेनारिया, डेजी शाह, और अरबाज खान मुख्य भूमिका में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raza Murad Recalls His Memorable Characters, Fans Praise Him
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, actor raza murad, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved