• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रेरणा की तलाश में रसिका दुग्गल, नॉवेल, म्यूजिक व पॉडकास्ट से मिला सुकून

Rasika Dugal in Search of Inspiration: Finds Solace in Novels, Music, and Podcasts - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मनोरंजन की दुनिया में अक्सर सितारे अलग-अलग चीजों से प्रेरणा लेते हैं। कुछ ऐसा ही अनुभव बॉलीवुड एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने साझा किया। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि उन्हें पिछले कुछ महीनों में किन-किन चीजों से प्रेरणा मिली है। रसिका दुग्गल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने बालों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी इंस्पिरेशन सोर्स के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह हमेशा ऐसी चीजें ढूंढती रहती हैं, जो उनके मन के इमोशन्स को बदल सकें और उन्हें अंदर से मजबूत बना सकें। रसिका ने कैप्शन में लिखा, ''इंस्पिरेशन की तलाश में… हमेशा कुछ ऐसा ढूंढती रहती हूं जो मेरे एहसासों को थोड़ा बदल दे, मेरे मन की बात कह दें… पिछले कुछ महीनों में कुछ चीजें मेरे लिए खास प्रेरणा का स्रोत रही है।''
इस दौरान रसिका ने खासतौर पर फिगर स्केटर एलिसा लियू का जिक्र किया और लिखा, ''उनकी शानदार वापसी ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया। एलिसा की वापसी प्रेरणादायक रही। यह एक ऐसी कमबैक कहानी है, जिसमें मेहनत, आत्मविश्वास और अपने तरीके से आगे बढ़ने की ताकत साफ दिखाई देती है। उनकी उपलब्धियां काफी शानदार रही हैं, जिसमें ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों पर उनकी जीत शामिल है।''
रसिका को साहित्य से भी गहरी प्रेरणा मिली। उन्होंने मशहूर लेखिका किरण देसाई के नॉवेल का जिक्र करते हुए कहा, ''उसमें दिखाए गए किरदार सोनिया और सनी की अकेलेपन भरी कहानी ने मेरे दिल को छू लिया। 90 के दशक में भारत में बड़े हुए लोगों के लिए यह कहानी बेहद करीब महसूस होती है। मैं इस किताब में इतनी खो गईं कि आज भी इसके बारे में सोचती रहती हूं और कभी-कभी सपनों में भी इसकी झलक देखती हूं।''
पोस्ट के कैप्शन में रसिका ने आगे लिखा, ''संगीत की बात करें तो मैंने एलिसा लियू की परफॉर्मेंस को बार-बार देखा है, जिसके बाद मेरा झुकाव डिस्को म्यूजिक की ओर भी बढ़ गया। 'मैकआर्थर पार्क सुइट' अब मेरे पसंदीदा गानों में शामिल हो गया है और मैं इसे बार-बार सुनती हैं। इससे पहले मैं 'छा रही काली घटना' जैसे गाने ज्यादा सुनती थीं, लेकिन अब मेरी पसंद में बदलाव आया है और मैं अपनी मॉर्निंग वॉक के दौरान डिस्को गानों का भी आनंद लेती हैं।''
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''और अगर गहराई में जाना हो, तो मेरा लंबे समय से पसंदीदा पॉडकास्ट 'द सीन एंड द अनसीन' है। इसका 'ए प्राइमर ऑन चाइना' एपिसोड, जिसमें अमित वर्मा और मनोज केवलरमानी हैं, को मैंने कई बार 15 सेकंड पीछे करके सुना। वजह यह है कि इसमें बहुत कुछ समझाया गया है… चीन का ऐसा दिलचस्प इतिहास, जो आपको किताबों में नहीं मिलेगा। अभी तक मैं इस 4 घंटे लंबे एपिसोड को पूरा नहीं कर पाई हूं… लेकिन हां, अब बस आखिरी 36 मिनट बाकी हैं।''
पोस्ट के आखिर में रसिका ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा, ''अगर आपने मेरा पूरा पोस्ट पढ़ा है तो मैं आपकी आभारी हूं। अगर मेरी बताई गई चीजों में से कुछ भी किसी को पसंद आया हो, तो यह मेरे लिए खुशी की बात है, और अगर किसी को इनमें से कई चीजें पसंद आईं, तो वह मुझसे जुड़ने के लिए भी तैयार हैं।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rasika Dugal in Search of Inspiration: Finds Solace in Novels, Music, and Podcasts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: novels, music, rasika dugal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved