• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणवीर सिंह की यह फिल्म 4 जून को होगी रिलीज

Ranveer Singh-starrer 83 will be out in theatres on June 4th 2021 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। कोविड-19 महामारी के कारण देरी के बाद, कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' 4 जून को सिनेमाघरों में एंट्री मारने के लिए तैयार है। फिल्म पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह नजर आएंगे। इसकी पुष्टि अभिनेता रणवीर सिंह ने स्वयं की।

रणवीर सिंह फिल्म में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और दीपिका पादुकोण यहां कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।

1983 के विश्व कप की जीत ने भारत को खेल की दुनिया में जगमगाता सितारा बना दिया और फिल्म '83' में क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले भारतीय कप्तान कपिल देव के सफर को दर्शाया जाएगा।

कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की '83' रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्च र्स की रिलीज को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranveer Singh-starrer 83 will be out in theatres on June 4th 2021
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranveer singh, 83 will be out in theatres on june 4th 2021, theatres, june 4th 2021, 83, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved