मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें मुंबई के डांस ग्रुप ‘वी.अनबीटेबल’, जिन्हें पिछले महीने रिएलिटी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के जजों ने खड़े होकर सम्मानित किया था, पर गर्व है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रणवीर ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘गली ब्यॉयज पेशवाओं के जैसे नाच रहे हैं! विश्व स्तरीय कलाकारों ने भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है, अपराजेय।’’
इस ट्वीट के साथ रणवीर ने एक वीडियो के लिंक को भी साझा किया है जिसमें यह गु्रप रणवीर स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
इस ट्रूप में कुल 28 सदस्य हैं जिनकी उम्र 12-27 साल के बीच में है।
परफॉर्म करने से पहले उनसे पूछा गया कि मुंबई में रहकर उन्हें कैसा लगता है? तो इस पर गु्रप के एक सदस्य ने कहा : ‘‘मुंबई में जिंदगी बहुत कठिन है...झुग्गियों की जिंदगी।’’
उन्होंने यह भी कहा कि डांस उन्हें इन सारी चीजों को भुलाने का अवसर प्रदान करती है।
(आईएएनएस)
अजय की एक और असफल फिल्म भोला, 4 दिन में कमाई सिर्फ 40 करोड़
दसरा: 4थे दिन 60 करोड़ के पार, नानी का सबसे बड़ा सप्ताहांत
कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने कहा- 'मेरे सिनेमा को सपोर्ट कीजिए, मैं राजनीति में नहीं आऊंगा।'
Daily Horoscope