बी-टाउन के कूल डूड प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने हाल ही में एक पार्टी होस्ट की। लगता है कि ये पार्टी दो दिलों को फिर करीब ले ही आई। इस पार्टी में दीपिका और रणवीर को एक साथ देखा गया। भले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी कहने से बचते हों, लेकिन जोड़ी को अक्सर साथ देखा जाता है। शनिवार रात फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की यह सुपरहिट जोड़ी प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान दीपिका और रणवीर एक कार में वेन्यू में पहुंचे और एक-साथ ही पार्टी से बाहर निकले। बाजीराव मस्तानी के अलावा काशीबाई यानी प्रियंका चोपड़ा भी इस बर्थडे बैश का हिस्सा बनी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्रू को लेकर ट्रेड विश्लेषक आशान्वित, 8 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग की उम्मीद
गॉडजिला एक्स कॉन्ग को लेकर उत्साहित दर्शक, ओपनिंग 13 करोड़
एआर रहमान और कैलाश खेर की परफॉर्मेंस ने मचायी धूम, झूमे फैंस
Daily Horoscope