• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपिका के बनाए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते नजर आए रणवीर

Ranveer flaunts man bun styled by Deepika - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में पत्नी दीपिका पादुकोण द्वारा बनाए गए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते नजर आए। तस्वीर में रणवीर एक स्मॉल मैन बन के साथ अपने नए लुक में दिखाई दे रहे हैं।

गली बॉय के इस अभिनेता ने कहा कि यह उन्हें एक सामुराई की याद दिला रहा है, जिसे साल 1961 में आई फिल्म 'योजिम्बो' में जापानी अभिनेता तोशीरो मिफ्यून द्वारा निभाया गया था।

उन्होंने दीपिका को इसका श्रेय देते हुए अपने प्रशंसकों से इसके बारे में जानना चाहा और यह भी कहा कि उन्हें यह काफी पसंद आया है।

रणवीर द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट को अब तक 1,459,442 लाइक मिल चुके हैं।

दीपिका ने इस पर कमेंट करते हुए पूछा है, "तस्वीर किसने ली है..?"

ये दोनों आने वाले समय में कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranveer flaunts man bun styled by Deepika
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranveer flaunts man bun styled by deepika, ranveer singh, hair style, deepika padukone, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved