मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की किस्मत इन दिनों बहुत अच्छी मान सकते है,जी ये हम नहीं कह रहे उनके सितारें बयां कर रहे है। रणवीर को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का साथ मिला है,वहीं अब उन्होंने एक ऐसा रिकार्ड कायम कर लिया है,जो शाहरुख-सलमान भी आज तक नहीं कर पाए। हम आपको बता दें कि साल 2016
में रणवीर सिंह की फिल्म 'बेफिक्रे' रिलीज हुई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन गाने हिट हुए थे। इन्हीं में से एक गाने 'नशे सी चढ़ गई' ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रणवीर का यह गाना यू-ट्यूब पर 400
मिलियन यानी 40
करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी। यू-ट्यूब पर इतने व्यूज पाने वाला यह पहला हिंदी गाना है।
रणवीर का यह गाना युवाओं का पसंदीदा है। साथ ही इसे पार्टी एंथम भी कहा गया। किसी ने नहीं सोचा था कि यह गाना रिकॉर्ड कायम करेगा। इस गाने को अरिजीत सिंह और कैरालिसा मॉन्टेरियो ने गाया है। यशराज के बैनर में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। उस समय फिल्म का ट्रेलर आइफिल टॉवर पर लॉन्च किया गया था। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन रणवीर और वाणी की जोड़ी ने काफी निराश किया था।
'पटना शुक्ला' के प्रीमियर पर 'दबंग 4' को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा अपडेट
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र, कहा- 'दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा'
क्रू को लेकर ट्रेड विश्लेषक आशान्वित, 8 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग की उम्मीद
Daily Horoscope