• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

‘राजा की आएगी बारात’से ‘मर्दानी’ तक का सफर,हिचकी से कमबैक

बॉलीवुड की मर्दानी यानी मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। रानी मुखर्जी ऐसी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने रूमानी और संजीदा अभिनय से दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया। रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1976 को कोलकाता के एक बंगाली परिवार में हुआ। इनके पिता राम मुखर्जी निर्देशक रह चुके हैं और उनकी मां एक गायक हैं। उनका भाई राजा भी फिल्म निर्देशक हैं। अभिनेत्री काजोल उनकी रिश्तेदार हैं। रानी की कुछ कुछ होता है कि लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था। रानी मुखर्जी ही एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें फिल्मफेयर ने 3 साल लगातार (2004-2006) बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री घोषित किया। रानी समाज सेवा के कामों में बहुत सक्रिय रहती हैं और उन्होंने बहुत सारी संस्थाओं के लिये अपने शो के जरिये चंदा इकठ्ठा किया है। फिल्म ‘वीर जारा’ रिलीज के पांच महीने बाद साल 2005 में जब पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भारत आए थे, तब मनमोहन सिंह ने दिल्ली की होटल अशोक में एक डिनर रखा था। इस डिनर पर रानी मुखर्जी को भी बुलाया गया था। वे बॉलीवुड की एकमात्र मेंबर थी, जो इस डिनर में मौजूद थी, क्योंकि फिल्म में रानी ने पाकिस्तानी ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट की भूमिका निभाई थी। कहा जाता है इस फिल्म के बाद से रानी मुशर्रफ की पत्नी की फेवरेट एक्ट्रैस बन गई थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rani mukharjee birthday special
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rani mukharjee birthday special, rani mukharjee, hichki movie, raja ki ayegi barat, bollywood latest news, bollywood gossip, aadira, social media, entertainment, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved