• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्म 'ब्लैक' के लिए रानी ने सीखी थी 'साइन लैंग्वेज', शेयर किया अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव

Rani Mukerji learned sign language for the film Black, shares her experience working with Amitabh Bachchan - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी ने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्लैक' में भी काम किया, जो उनके लिए सबसे बेहतरीन कामों में से एक था। रानी ने इसे अपने करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है और काम करने के अनुभव को एक्टिंग की बेहतरीन क्लास बताया, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला। करियर के 30 साल पूरे होने पर रानी मुखर्जी ने अपने हिंदी सिनेमा के सफल और असफल अनुभवों को करण जौहर के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि 'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद प्रेरणादायक था। उन्होंने कहा, "किसी भी अभिनेता के लिए, अमिताभ बच्चन के साथ काम करना करियर को परिभाषित करने वाला क्षण होता है। फिल्म 'ब्लैक' में देबराज सहाय के रूप में उन्हें हर दिन सेट पर अभिनय करते देखना किसी एक्टिंग की क्लास में भाग लेने जैसा था, जहां खुद एक कला में निपुण बेहतरीन कलाकार आपको हर चीज के बारे में बता रहा है।"
अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्लैक' के बारे में बात करते हुए रानी ने कहा कि यह फिल्म उनके जीवन की सबसे आध्यात्मिक और जादुई फिल्मों में से एक है। फिल्म के भावनात्मक पल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्होंने और अमिताभ बच्चन ने साथ में फिल्म का फाइनल कट देखा, तो "हम दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फूट-फूटकर रो पड़े," क्योंकि दोनों अपने-अपने किरदारों में पूरी तरह डूब गए थे।
फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के काम की सराहना करते हुए रानी ने कहा, "फिल्म ब्लैक के वक्त संजय लीला भंसाली ने एक ऐसी दुनिया बनाई थी, जिसमें हिस्सा लेने वाला हर किरदार, हर दिन खुद को बेहतर करने का काम कर रहा था। संजय लीला भंसाली ही हैं, जो फिल्म के सेट पर नई दुनिया और कलाकार रचने की ताकत रखते हैं।"
फिल्म को लेकर की तैयारियों पर बात करते हुए रानी ने खुलासा किया है कि फिल्म के लिए उन्होंने 6 महीने तक साइन लैंग्वेज सीखी थी और मूक और श्रवण बाधित लोगों के साथ समय भी बिताया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rani Mukerji learned sign language for the film Black, shares her experience working with Amitabh Bachchan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, black, film black, rani mukerji, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved