• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेसारी के 'पत्नी को बहन' बनाने वाले बयान पर रानी चटर्जी ने कसा तंज, कहा- हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं

Rani Chatterjee took a dig at Khesari statement about treating his wife like a sister, saying, He always plays the victim card. - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली । भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को खरी-खरी सुनाई है। रानी चटर्जी ने खेसारी द्वारा 'पत्नी' और 'बहन' को लेकर दिए बयान को विक्टिम कार्ड प्ले करना बताया है। रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें खेसारी लाल यादव बिहार की सुरक्षा और रिश्तों पर बात कर रहे हैं। खेसारी कहते हैं, "मैं अपनी पत्नी से घर में बहुत प्यार भी करता हूं, लेकिन जब बाहर जाता हूं, तो एक भाई की तरह जाता हूं कि इस बहन की सुरक्षा करनी है।"
सिंगर के इस बयान को बहुत वायरल किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनने शुरू हो चुके हैं।
इसी बयान वाले वीडियो को री-पोस्ट कर रानी चटर्जी ने खेसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, "मतलब पति बनकर आप सुरक्षा नहीं कर सकते? क्या बकवास है, हे भगवान, ये सब क्या सुनना पड़ रहा है। खेसारी जी, मतलब कितनी बकवास। इन्हें कोई अच्छा सलाहकार दे दिया जाए, जो इनको बता सके कि इंटरव्यू में क्या बोलना चाहिए।" उन्होंने आगे लिखा, "ये हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं।"
इससे पहले इसी बयान को लेकर पवन सिंह भी खेसारी को आड़े हाथ ले चुके हैं। उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि खेसारी लाल यादव की कोई गारंटी नहीं है, कब बीवी को बहन बना लें और कब बहन को बीवी बना लें।
बता दें कि रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव एक समय पर बहुत अच्छे को-स्टार हुआ करते थे, लेकिन दोनों के बीच विवाद की खबरें आईं और दोनों ने स्क्रीन पर साथ दिखना बंद कर दिया। रानी ने खेसारी और आकांक्षा पुरी के जिम वीडियो को भी रोस्ट किया था और कहा था कि "ऐसे जिम कौन करता है? जिम तो हर कोई करता है, लेकिन ऐसा आज तक नहीं देखा।"
इसके साथ ही रानी चटर्जी नई फिल्मों की शूटिंग में भी बिजी हैं। उन्होंने हाल ही में 'यूपी वाली बिहार वाली' फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उन्होंने फिल्म के सेट से पूजा-पाठ की वीडियो भी पोस्ट की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rani Chatterjee took a dig at Khesari statement about treating his wife like a sister, saying, He always plays the victim card.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rani chatterjee, khesari, khesari lal yadav, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved