• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर टाइगर मैराथन में पहुंचे रणदीप हुड्डा, बाघ संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए की अपील

Randeep Hooda attended the Alwar Tiger Marathon and appealed for tiger conservation and environmental protection - Bollywood News in Hindi

अलवर। सामाजिक एकता, फिटनेस, बाघ संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलवर में अलवर टाइगर मैराथन का आगाज हो चुका है, जहां राजनीति से जुड़े लोगों से लेकर बॉलीवुड के फिट स्टार रणदीप हुड्डा को भी देखा गया। मैराथन में पहुंचे रणदीप का कहना है कि अलवर जल्द ही विश्व के मैप पर स्थापित होगा। अलवर टाइगर मैराथन में पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, बदलाव की लहर चल रही है। हमारे यहां के सांसद और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक ही तीर से बहुत सारे निशाने मारे हैं। यह न केवल फिट इंडिया का हिस्सा है, बल्कि बाघ संरक्षण का भी हिस्सा है। यह विश्व प्रसिद्ध खेल केंद्र और वैश्विक मैराथन स्थल है, जिसे दुनिया के मैप पर स्थापित करने की जरूरत है। मैराथन के दूसरे संस्करण में ही ये तीन गुना ज्यादा बढ़ गया है और मेरा मानना है कि ये आगे जाकर और भी बढ़ेगा और मेरी तरफ से सभी को अभी से शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा, अलवर बहुत सुंदर शहर है। मैं पहली बार अलवर तब आया था जब इसका पहला लॉन्च हुआ था, और आज दोबारा आकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। यहां इतिहास भी है, नेचर भी है और कल्चर भी है। अलवर बहुत सुंदर है, और जब भी अगली बार आऊंगा तो एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के तौर पर आऊंगा और बाघों की बहुत सारी फोटोज क्लिक करूंगा। फिलहाल तो मैं शूटिंग से आया हूं और वहीं जा रहा हूं।
अलवर में शूटिंग को लेकर अभिनेता ने कहा, अलवर बहुत सुंदर जगह है। दुख की बात है कि ऐसे शहरों में शूटिंग नहीं होती है। मैं सिर्फ अलवर के लोगों को आगामी विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अलवर जरूर विश्व में अपनी पहचान बनाएगा। रणदीप ने बताया कि उन्हें मैराथन में हिस्सा लेने का बहुत मन था लेकिन घुटनों में चोट की वजह से इस बार दौड़ नहीं पाए, लेकिन अगली बार वहीं रेस जीतेंगे।
बता दें कि रणदीप हुड्डा पहले ही पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ले चुके हैं। अभिनेता नदियों को साफ करने से लेकर फैंस से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर झीलों के किनारे जमा कचरे को साफ करने का काम किया था और लिखा था, मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने पर्यावरण के संरक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Randeep Hooda attended the Alwar Tiger Marathon and appealed for tiger conservation and environmental protection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, alwar tiger marathon, february 8 2026, randeep hooda, tiger conservation, environmental awareness, fitness, tourism, bhajanlal sharma, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved