• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनिमल के किरदार को लेकर अब बोले रणबीर, डर. . . .

Ranbir now spoke about the character of Animal, fear. . . - Bollywood News in Hindi

नववर्ष के पहले दिन भारतीय सिनेमा के सितारे रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल से पहली झलक जारी की गई थी। एनिमल के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया। रणबीर कपूर ने गत वर्ष शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के जरिये वापसी की थी। उनकी एक फिल्म ने आते ही रिकॉर्ड बना दिए, तो दूसरी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। एनिमल के पोस्टर को देखकर प्रशंसक सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की तारीफें कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक पुराना साक्षात्कार काफी चर्चा पा रहा है। इस साक्षात्कार में रणबीर कपूर एनिमल के अपने किरदार को लेकर बातचीत कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने एनिमल को लेकर पिंकविला को दिए अपने साक्षात्कार में कई बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि फिल्म में नजर आने वाला मेरा किरदार काफी चौंकाने वाला है। उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया था कि उनकी यह फिल्म कंफर्ट जोन से बाहर की है। साथ ही साथ मैं इसको लेकर काफी डरा हुआ हूं। कबीर सिंह से हिन्दी फिल्मों में चर्चा में आए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस वर्ष 11 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरने की तैयारी में है। देखने वाली बात यह है कि एनिमल से रणबीर कपूर अपनी सॉफ्ट प्रेमी वाली इमेज से बाहर आने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranbir now spoke about the character of Animal, fear. . .
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranbir now spoke about the character of animal, fear, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved