मुंबई। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का समर कलेक्शन 2018 लांच हो चुका है,लेकिन ये फैशन शो काफी चर्चा में है,हम आपको बता दें कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का समर कलेक्शन 2018 लांच करने एक्स लवर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहुंचे। दोनों ने मिजवा फैशन शो 2018 में साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामें हुए नजर आए। एक बार फिर इस जोड़ी ने महफिल लूट ली। इस दौरान दीपिका गोल्डन हाई इंब्रॉइडरी लहंगा पहने हुए नजर आईं। वहीं रनबीर मोनोक्रोम एथेनिक लुक में नजर आए। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। रैप वॉक के दौरान दोनों एक साथ काफी खुश नजर आए। दोनों की कैमिस्ट्री एक बार फिर से लोगों को काफी पसंद आ रही हैँ। कैमरे के सामने आत ही दोनों ने एक दूसरे हाथ थामें हुए पोज दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एटली की फीस को देखते हुए अल्लू अर्जुन ने छोड़ी फिल्म
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 : कमल हासन के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए एआर रहमान
रीमेक की तैयारी में तेजाब, पुरानी बोतल में नई शराब
Daily Horoscope