• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आलिया भट्ट संग 16 अप्रैल को फेरे लेंगे रणबीर कपूर

ranbir kapoor alia bhatt will marry on april 16th - Bollywood News in Hindi

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोट्र्स में लगातार इस शादी को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब खबरें है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल महीने की 15 तारीख को एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने जा रहे हैं। फैंस के बीच भी इस कपल की शादी को लेकर बेहद एक्साइटमेंट है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के ममुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 15 अप्रैल के दिन होने जा रही है। यही नहीं प्री-वेडिंग फंक्शन्स की डेट्स भी सामने आ गई हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार रणबीर और आलिया की शादी पंजाबी ट्रेडिशन को फॉलो करते हुए होगी। दोनों 15 अप्रैल की रात को 2 बजे से 4 बजे के बीच तारों की छाँव में सात फेरे लेंगे। एक बार वरमाला होने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज मीडिया में सामने आएंगी।
16 को शादी करने के पीछे ये है लॉजिक
कपूर खानदान ने इस कपल की शादी की तारीख के लिए 16 तारीख को चुना है। इस तारीख के पीछे तर्क है जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कपूर तिकड़ी (ऋषि, नीतू और रणबीर) का लकी नंबर 8 है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार 15 की रात और 16 की सुबह रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ सात फेरे लेंगे। दरअसल 16 तारीख, चौथा महिना और साल 2022 इन दिनों का जोड़ 2042 निकल कर आता है। ऐसे में जब आप 2042 को जोड़ते हैं, तो ये 8 नंबर बनता है, जो कपूर खानदान के लिए लकी है।
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन 13 से 15 अप्रैल के बीच पूरे किए जाएंगे। 13 तारिक को मेहंदी फंक्शन होगा और 14 तारीख के दिन संगीत सेरेमनी पूरी होगी। इसके बाद 15 तारीख के दिन शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ranbir kapoor alia bhatt will marry on april 16th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranbir kapoor alia bhatt will marry on april 16th, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved