बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आलिया ने रविवार (15 मार्च) को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी दोस्त नताशा पूनावाला ने एक पुरानी तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। यह फोटो न्यूयॉर्क दौरे की है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी तस्वीर में पीछे अर्जुन कपूर भी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को किस कर रहे हैं। नताशा ने लिखा कि बर्थडे गर्ल...हैप्पी बर्थडे आलिया। यह तस्वीर न्यूयॉर्क की गलियों की है। अर्जुन और मलाइका छुट्टियों पर थे, जबकि आलिया-रणबीर वहां कैंसर का उपचार ले रहे ऋषि कपूर से मिलने गए हुए थे। रणबीर और आलिया करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अर्जुन व मलाइका ने 2019 में अपनी रिलेशनशिप की घोषणा की थी। आलिया ने कल बहन शाहीन, दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर व मेघना गोयल के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। मेघना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कीं। रणबीर व आलिया की जोड़ी ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आएगी। आलिया इसके अलावा गंगुबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और करण जौहर की तख्त में भी दिखेंगी।
भोला: 11 दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग, 2 घंटे में बिके 1200 टिकट
ऐश्वर्या रजनीकांत के घर में हुई चोरी, नौकरों पर है शक
टूथ परी : वेन लव बाइट्स में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी
Daily Horoscope