• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणबीर-आलिया की शादी : मॉम नीतू, बहन रिद्धिमा ने घर में 'बहु' का किया स्वागत

Ranbir-Alia wedding: Mom Neetu, sister Riddhima welcome bahu home - Bollywood News in Hindi

मुंबई। नीतू कपूर ने अपनी 'बहु' आलिया भट्ट का घर में स्वागत किया है। दिग्गज अभिनेत्री ने शादी समारोह से अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया की शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं और नवविवाहित को अपनी दुनिया बताया। उन्होंने शादी से रणबीर और आलिया की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और इसे कैप्शन दिया, 'माई वल्र्ड।'

रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी जोड़े की एक तस्वीर साझा की और आलिया को परिवार के लिए 'बेहतर एडीशन' कहा।

उन्होंने लिखा, हमारे परिवार के लिए आप से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। आलिया हम आपसे प्यार करते हैं और इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते जो आप दोनों ने शुरू कर रहे है। परिवार में आपका स्वागत है।

आलिया और रणबीर ने आखिरकार पांच साल के रोमांस के बाद गुरुवार को शादी कर ली।

दोनों ने 2018 में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर डेटिंग शुरू की थी, और उसी साल सोनम कपूर के शादी के रिसेप्शन में एक जोड़े के रूप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranbir-Alia wedding: Mom Neetu, sister Riddhima welcome bahu home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranbir-alia wedding, mom neetu, sister riddhima welcome bahu home, neetu kapoor, sister riddhima kapoor, ranbir kapoor, alia bhatt, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved