• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋषि कपूर के बर्थडे पर राकेश रोशन ने किया याद, बोले-चिंटू, आपकी आत्मा आज भी जिंदा है

Rakesh Roshan remembers Rishi Kapoor on his birthday, says- Chintu, your soul is still alive - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज गुरुवार 73वां बर्थडे है। कई एक्टर-एक्ट्रेस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिनमें राकेश रोशन भी एक हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने दोस्त और एक्टर ऋषि कपूर के लिए सोशल मीडिया पोस्ट कर उन्हें याद किया। राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋषि कपूर, जितेंद्र और राकेश रोशन साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी बरसों पुरानी दोस्ती की झलक दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए फिल्म निर्माता ने लिखा, "चिंटू, आपकी आत्मा आज भी जिंदा है। जन्मदिन मुबारक हो!" राकेश रोशन और ऋषि कपूर बहुत ही अच्छे दोस्त थे। दोनों ने1980 में रिलीज हुई फिल्म "आप के दीवाने" में साथ काम किया था। इस फिल्म में जितेंद्र भी थे। सुरेंद्र मोहन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में टीना मुनीम मुख्य अभिनेत्री थीं।
4 सितंबर 1952 में जन्मे अभिनेता ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने भी एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... जन्मदिन मुबारक।" उनकी इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट किए।
अभिनेता संजय कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो चिंटू! तुम्हारी याद हमेशा आती है। तुम्हारे साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"
सादिया खातिब और भावना पांडे ने भी इमोजी के जरिए ऋषि कपूर को याद किया और उनके प्रति सम्मान को जाहिर किया।
2018 में ल्यूकेमिया का पता चलने के बाद ऋषि कपूर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। सफल इलाज के बाद एक साल बाद वह भारत आ गए थे। हालांकि, 29 अप्रैल 2020 को उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल 2020 को ल्यूकेमिया के दूसरे अटैक के चलते उनका निधन हो गया।
ऋषि कपूर ने 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता, लेकिन असली स्टारडम उन्हें 1973 में मिला, जब उनकी 'बॉबी' फिल्म पर्दे पर आई। इस फिल्म में 21 साल के ऋषि ने एक कॉलेज बॉय का किरदार निभाया और पूरे देश में रोमांस के नए पोस्टर बॉय बन गए।
इसके बाद उन्होंने 'कर्ज', 'सरगम', 'प्रेम रोग', 'चांदनी', 'नगीना', 'नसीब', 'कुली', 'सागर', और 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी कई हिट फिल्में दीं। 70 और 80 के दशक में वह सबसे व्यस्त और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rakesh Roshan remembers Rishi Kapoor on his birthday, says- Chintu, your soul is still alive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, bollywood, actor rishi kapoor, rakesh roshan\r\n, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved