• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रजनीकांत-अक्षय कुमार 2.0 का प्रमोशन, 100 फीट लंबा हॉट बैलून

Rajinikanth-Akshay Kumar’s 2.0 promotion: 100-foot-tall hot-air balloon to travel the world - Bollywood News in Hindi

लाइका प्रोडक्शंस के तले बन रही सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म ‘2.0’ के निर्माताओं का कहना है कि वे दुनियाभर में इस फिल्म का प्रचार हॉट एयर बैलून के जरिए किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले साल 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार फिल्म 400 करोड रुपये की लागत से बनी है। फिल्म के प्रचार के लिए रजनीकांत और अक्षय कुमार की आदमकद तस्वीर वाला हॉट एयर बैलून दुनियाभर में ले जाया जाएगा। इस बैलून के एक तरफ रजनीकांत और अक्षय कुमार की आदमकद तस्वीरें और दूसरी ओर निर्माता, निर्देशक और फिल्म का 2.0 लिखा हुआ दिखायी देगा। लाइका प्रोडक्शंस के क्रिएटिव हेड राजू महालिगंम ने कहा, हम दुनियाभर में होने वाले ज्यादा से ज्यादा बैलून फेस्टिवल में 100 फुट लंबा हॉट एयर बैलून ले जाने की योजना बना रहे हैं और जैसा कि हम फिल्म को हॉलीवुड की तर्ज पर बनी फिल्म के रूप में देख रहे हैं तो हमने लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड साइन बोर्ड के पास भी बैलून को बांधने की योजना बनाई है। प्रचार के लिए बैलून कई शहरों और देशों जैसे लंदन, दुबई व आस्ट्रेलिया आदि में उडेगा। उन्होंने कहा कि कई भारतीय शहरों में भी बैलून ले जाने की योजना है, जहां जाने-माने सितारे इस प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। एस. शंकर निर्देशित फिल्म ‘2.0’ 2010 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर एंथिरन की रीमेक है। फिल्म में अक्षय जहां खलनायक के रूप में दिखाई देंगे, वहीं एमी जैक्सन मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajinikanth-Akshay Kumar’s 2.0 promotion: 100-foot-tall hot-air balloon to travel the world
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajinikanth-akshay kumar, 20 promotion, 100 foot tall, hot, air balloon, to travel the world, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved