• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजामौली की 'वाराणसी' का मेक्सिको में दिखेगा जलवा, इस दिन ग्रैंड इवेंट

Rajamoulis Varanasi Set to Dazzle in Mexico; Grand Event Scheduled for This Date - Bollywood News in Hindi

मुंबई। साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर सभी को अपनी जादुई सिनेमाई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने जा रही है। फिल्म 'वाराणसी' मेक्सिको में आयोजित होने वाले कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस 2026 में प्रदर्शित की जाएगी। गुरुवार को फिल्म के प्रोड्यूसर एस.एस. कार्तिकेय ने इंस्टाग्राम नोट के जरिए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल फिल्म के लिए बड़ा खास दिन होने वाला है, क्योंकि इस दिन मेक्सिको के थंडर स्टेज पर एक विशेष पैनल का आयोजन होगा, जिसमें खुद मैं 'वाराणसी' का एक खास सेगमेंट पेश करूंगा। इस प्रेजेंटेशन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें निर्देशक एस.एस. राजामौली का एक खास वीडियो और फिल्म के कुछ बीटीएस वीडियो भी दिखाए जाएंगे।
आयोजन के अंत में प्रशंसकों को मेकर्स के साथ लाइव बातचीत करने का मौका भी मिलेगा।
फिल्म को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया पर पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' के अवतार में, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभा' के बेहद प्रभावशाली रूप में और प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' के रूप में भारतीय सिनेमा में जलवा दिखाने को तैयार हैं।
'वाराणसी' रिलीज होने के पहले से ही जोरों से चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ समय पहले पेरिस के ऐतिहासिक और यूरोप के सबसे बड़े थिएटर 'ले ग्रैंड रेक्स' में एस. एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की झलक दिखाई गई थी। 'वाराणसी' ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी, जिसका प्रमोशनल कंटेंट इतने बड़े स्तर पर ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित हुआ। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ फिल्म का स्वागत किया, जो इस बात का संकेत है कि यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
मेगा बजट वाली इस फिल्म में पौराणिक कथाओं के साथ साइंस-फिक्शन का मेल देखने को मिलेगा। कहानी महेश बाबू (रुद्र के रूप में) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्राचीन, शक्तिशाली वस्तु की तलाश में समय और विभिन्न महाद्वीपों के पार खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajamoulis Varanasi Set to Dazzle in Mexico; Grand Event Scheduled for This Date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varanasi film, ss rajamouli, mahesh babu rudra, priyanka chopra mandakini, prithviraj sukumaran kumbha, comic con experience 2026 mexico, le grand rex paris, indian sci-fi mythology film, pan india movie, 2027 release date, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved