मुंबई । डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल ने करियर में कई तरह के पड़ाव देखे हैं। डांस रियलिटी शो से पहचान बनाने के बाद उन्होंने टीवी होस्ट के तौर पर अलग जगह बनाई और फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अब राघव अपने करियर का एक और नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। वह पहली बार तेलुगु सिनेमा में नजर आने वाले हैं और इस सफर ने उन्हें काफी कुछ नया सीखने का मौका दिया है।
उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का काम करने का तरीका काफी पसंद आया।
राघव जल्द ही नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं और राघव इसमें विक्रम मलिक का किरदार निभा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तेलुगु इंडस्ट्री में पहली बार काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए राघव ने कहा, ''मैंने वहां सिनेमा को लेकर एक अलग ही जुनून देखा। वहां लोग सिर्फ एक प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काम नहीं करते, बल्कि इस सिनेमा को सेलिब्रेट करते हैं।''
राघव ने कहा, ''इस फिल्म के दौरान मैंने एक ऐसी चीज महसूस की, जिसे मैं अपने काम में भी शामिल करना चाहता हूं। तेलुगु इंडस्ट्री में लोग सिनेमा की बहुत इज्जत करते हैं। खास तौर पर फिल्म के हर टेक्नीशियन को मिलने वाला सम्मान देखकर मैं भावुक हो गया। एक पल ऐसा आया कि मेरी आंखों में आंसू आ गए, जब मैंने देखा कि वहां फिल्म के साउंड इंजीनियर तक को उतनी ही अहमियत दी जाती है, जितनी किसी बड़े कलाकार को।''
राघव ने कहा, ''वहां दर्शक भी फिल्म से जुड़े लोगों को पहचानते हैं। दर्शकों को पता होता है कि साउंड इंजीनियर कौन हैं। मेरे लिए यह अनुभव काफी खास था, क्योंकि इससे मुझे समझ आया कि फिल्म सिर्फ हीरो या हीरोइन की वजह से नहीं बनती, बल्कि उसके पीछे काम करने वाले हर व्यक्ति का योगदान होता है। वहां लोग सेट पर केवल अपना काम खत्म करने के इरादे से नहीं आते। वह सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए आते हैं। यही वह चीज है जो मैंने तेलुगु इंडस्ट्री से सीखी और अब मैं चाहता हूं कि मेरे काम में भी यह सोच दिखाई दे।''
राघव ने फिल्म के निर्देशक श्रीकांत ओडेला की भी तारीफ की है। वह उन्हें प्यार से 'श्रीकांत दादा' कहकर बुलाते हैं। राघव ने बताया, ''श्रीकांत का मुझ पर काफी गहरा असर पड़ा है। इस फिल्म के जरिए मैं पहली बार तेलुगु फिल्मों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा हूं और निर्देशक के साथ काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहा।''
'द पैराडाइज' में राघव और नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और संपूर्णेश बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
सिर्फ 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैसा, नए पोस्टर में दिखा बाप-बेटी का अनमोल रिश्ता
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
13 दिन में 1,483 करोड़ रुपये की कमाई, IMDb पर द ओडिसी से आगे निकली ‘रामायण
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
नवाजुद्दीन पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने कहा- नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
धनुष ने 'ओम' के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति देने पर तमिलनाडु के सीएम विजय का जताया आभार

जीनत अमान के नाम के पीछे छिपी है पिता की कहानी, जानें क्यों चुना था 'अमान' सरनेम

सिर्फ 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैसा, नए पोस्टर में दिखा बाप-बेटी का अनमोल रिश्ता
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 19/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope