• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तारीख तय,13 मई को होगी सगाई

Raghav Chadha and Parineeti Chopras engagement date fixed, will be engaged on May 13 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शनिवार 13 मई को सगाई करने वाले हैं। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, शनिवार, 13 मई को सगाई हो रही है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। परिणीति पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। हाल ही में इस कपल को डिनर डेट के बाद एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल दिख रहे हैं। राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।
एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्टोरेंट में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों को न तो खारिज किया है और न ही स्वीकार किया।
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raghav Chadha and Parineeti Chopras engagement date fixed, will be engaged on May 13
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raghav chadha, parineeti chopra, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved