• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होमी अदजानिया की सास-बहू और फ्लेमिंगों में नजर आएंगी राधिका मदान और डिम्पल कपाडिय़ा

तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर की माँ के रूप में प्रशंसित अभिनय करने वाली डिम्पल कपाडिय़ा एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने आ रही हैं। इस बार वे माँ नहीं अपितु सास के रूप में अपनी दो बहुओं के साथ छाने की तैयारी में हैं। जल्द ही डिंपल कपाडिय़ा, ईशा तलवार, राधिका मदन और अंगीरा धर निर्देशक होमी अदजानिया की वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो में नजर आएंगी। ईशा तलवार ने सोशल मीडिया पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया है। ये सीरीज 5 मई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। सीरीज के निर्माताओं का कहना है कि सीरीज की कहानी एक बहुत ही सख्त सास और दो भोली सी लगने वाले बहुओं की कहानी है। लेकिन, इन तीनों महिलाओं का किरदार स्ट्रॉन्ग और पॉवरफुल है। इस फैमिली ड्रामा में गन और खून जैसे एलिमेंट भी देखने को मिलेंगे। इस शो में पॉपुलर टीवी सीरियल क्यूंकि सास भी कभी बहू थी को काफी ट्विस्ट किया गया है। इस बार ये महिलाएं बंदूक उठाएंगी और चलाएंगी भी। शो का ट्रेलर क्यूंकि सास भी कभी बहू थी की लोकप्रिय धुन के साथ ही शुरू होता है। ट्रेलर के शुरू होते ही ऐसा लगता है कि ये रेगुलर टीवी सोप होगा लेकिन म्यूजिक के साथ ही डिंपल कपाडिय़ा हाथ में गन लेकर एंट्री करती हैं और फैमिली गेट टूगेदर के बीच गोली चलाती हैं।
इसके बावजूद भी राधिका मदान के चेहरे पर डर या घबराहट का एक्सप्रेशन नहीं है। इससे ये क्लियर हो जाता है कि ये सिर्फ एक फैमिली ड्रामा होने से कहीं ज्यादा है। ईशा तलवार ने ये ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- चेतावनी! ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। कृपया न देखें, क्योंकि..
डिंपल कपाडिय़ा ने सीरीज के बारे में मीडिया से बात करते हुए बताया- सास बहु और फ्लेमिंगो एक ऐसी कहानी है जो आम लोगों को भी खास बनाती है। ये स्ट्रोंग और पॉवरफुल महिलायों का ग्रुप है जो एक नैरेटिव सेट कर रही हैं। ज्यादातर ये काम मेल करैक्टर्स करते हैं। लेकिन, आप मेरा यकीन मानिए इस सीरीज में आपको काफी मजेदार करैक्टर देखने को मिलेंगे। ये शो उतना ही वाइल्ड और डेंजरस है जितना निर्देशक होमी अदजानिया का दिमाग और उनकी स्टोरी टेलिंग। उन्होंने अपने मन में फैमिली ड्रामा का कांसेप्ट ही बदल दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Radhika Madan and Dimple Kapadia will be seen in Homi Adajanias Saas-Bahu and Flamingos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: radhika madan and dimple kapadia will be seen in homi adajanias saas-bahu and flamingos, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved