• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रागेश्वरी लूंबा: एक बीमारी ने अभिनेत्री का करियर किया बर्बाद, अब लोगों को कर रही हैं जागरूक

Raageshwari Loomba: An illness ruined the actress career, now she raising awareness - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे आए जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और अपने समय में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैंस का दिल जीता। ऐसी ही एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं रागेश्वरी लूंबा, जो आज सोशल मीडिया पर ट्रामा और बीमारियों से बचने के लिए लोगों को थेरेपी के बारे में बताती हैं। 'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' गाने में चंकी पांडे के साथ क्यूट दिखने वाली एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा का जन्म एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके पिता, भारतीय संगीतकार और गायक त्रिलोक सिंह लूंबा थे, जो नेशनल अवॉर्ड विनर रहे हैं। मधुर आवाज एक्ट्रेस को विरासत में मिली थी। बचपन से ही वे स्टेज पर गाना गाती थीं और पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, वे कई विज्ञापनों में भी दिखीं। रागेश्वरी लूंबा को पहला ब्रेक साल 1993 में रिलीज फिल्म 'आंखें' से मिला। पहली ही फिल्म में वे अक्षय कुमार और चंकी पांडे के साथ नजर आईं। फिर रागेश्वरी साल 1994 में 'मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी' और 'दिल कितना नादान' में नजर आईं। साल 2002 में वे 'तुम जियो हजारों साल' में दिखीं। उन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर जादू नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से भी दर्शकों को दीवाना बनाया।
22 साल की उम्र में उन्होंने पॉप एल्बम 'दुनिया' रिलीज किया, जो रातों-रात छा गया। इसके बाद वे 1997 में अपने एल्बम 'वाई टू के' में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बहुत सारे पॉप सॉन्ग रिलीज किए जो हिट भी रहे। इस लिस्ट में प्यार का रंग, रफ्तार, चाहत और कुड़ी ए पंजाब दी शामिल है।
रागेश्वरी लूंबा के साथ घटी एक घटना ने उनका पूरा जीवन बदल दिया। साल 1993 में उन्हें दुर्लभ बीमारी 'बेल्स पाल्सी' पता चला, जिससे उनका मुंह और गला दोनों बुरी तरीके से प्रभावित हुआ। डॉक्टर्स ने ये तक कह दिया था कि वे कभी गाना नहीं गा पाएंगी लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं और खुद को बीमारी से पूरी तरह आजाद किया। आज एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए दुर्लभ बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करती हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raageshwari Loomba: An illness ruined the actress career, now she raising awareness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, actress singer raageshwari loomba, ruled the roost, social media, therapist, coping, trauma illness, therapy education, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved