• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुष्पा: द राइज के कारोबार में आई पहली बार गिरावट, मुश्किल हैं 100 करोड़

Pushpa: The Rise business declined for the first time, 100 crores difficult - Bollywood News in Hindi

अपने प्रदर्शन के पहले दिन 17 दिसम्बर से लेकर कल 10 जनवरी तक बॉक्स ऑफिर पर लगातार सफलता के हवाई घोड़े पर दौड़ती पुष्पा (हिंदी) ने सोमवार को अपनी पहली बड़ी गिरावट देखी। अल्लू अर्जुन स्टारर ने 1.10 करोड़ की कमाई की, जो कि शुक्रवार के मुकाबले 40 फीसदी से अधिक की गिरावट है। 4थे सप्ताह के पहले शुक्रवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ की कमाई की थी, जबकि सोमवार को इसने 1.10 करोड़ की कमाई की। आमतौर पर सोमवार को इस तरह की गिरावट की उम्मीद की जाती है, लेकिन पुष्पा (हिंदी) की कहानी इस समय कुछ और ही रही है। सप्ताहांत आमतौर पर काफी अच्छा रहा है और फिर कार्यदिवस भी स्थिर रहे हैं।
पहले तीन हफ्तों से पुष्पा का कारोबार स्थिरता के साथ चल रहा था लेकिन अब देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लग रहे प्रतिबंधों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर इसके दक्षिण संस्करण (उपशीर्षक के साथ) पर चल रहे हैं, जिसके चलते अब इसके कारोबार में बड़ी गिरावट आना शुरू हुई है, अब केवल वही दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहा है जो फिल्म का असली मजा बड़े परदे पर ही पाता है।
पुष्पा के हिन्दी वर्जन ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ का कारोबार कर लिया है। यह हिन्दी बेल्ट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। यदि फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित नहीं की जाती तो निश्चित रूप से यह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के कारोबार को करने में सफल हो जाती है। फिल्म वर्तमान में 81.58 करोड़ पर है और हर कोई उम्मीद करता है कि यहां से और गिरावट नहीं आएगी। कहा जा रहा था कि फिल्म कम से कम गुरुवार तक 1.25 करोड़ के दायरे में कलेक्शन करती रहेगी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हालांकि फिल्म अभी भी बहुत बड़ी सुपरहिट है और ब्लॉकबस्टर स्टेटस की ओर बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pushpa: The Rise business declined for the first time, 100 crores difficult
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pushpa the rise business declined for the first time, 100 crores difficult, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved