• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुष्कर जोग ने यूके में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू की

Pushkar Jog begins shooting for his new Hindi film Antaraal in the UK - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई एक्टर पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम में हैं, और इस बार कहानी में है प्यार भी… और खतरा भी। पुष्कर ने सोशल मीडिया पर सेट से क्लैपबोर्ड की एक झलक शेयर करते हुए इस नए सफर की शुरुआत की अनाउंसमेंट की।
उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “यूनाइटेड किंगडम में सेट अपनी अगली हिंदी हॉरर रोमांटिक ड्रामा फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। यह एक ब्रिटिश इंडियन क्रॉसओवर फीचर फिल्म ‘अंतराल’ है, जिसमें मैं और @anisaaniiam हैं।” इस फिल्म में पुष्कर जोग के साथ अनीसा बट नजर आएंगी। फिल्म को गूजबंप्स एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है, जबकि इसे ब्रिटिश इंडियन फिल्ममेकर तेजा सलादी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी निखिल रानाडे संभाल रहे हैं।
भारतीय सिनेमा में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले पुष्कर हमेशा ऐसे किरदार चुनते हैं जो उन्हें रचनात्मक रूप से चुनौती दें, और ‘अंतराल’ भी उसी कड़ी की एक दिलचस्प नई पेशकश है।
पुष्कर के इस नए अपडेट पर फैंस और इंडस्ट्री दोनों की तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। हर कोई इस फ्रेश और दिलचस्प फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यूके में शूटिंग जारी है, और उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में फिल्म से जुड़ी और भी रोमांचक डिटेल्स सामने आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pushkar Jog begins shooting for his new Hindi film Antaraal in the UK
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pushkar jog antaral shoot, united kingdom film schedule, romantic thriller genre, clapboard social media announcement, content creation on set, independent cinema production, hindi film industry expansion, bollywood desk mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved