• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ पुलकित सम्राट के सरप्राइज कैमियो ने बटोरी सुर्खियां

Pulkit Samrat surprise cameo in Cocktail 2 alongside Shahid Kapoor, Kriti Sanon, and Rashmika Mandanna grabs headlines - Bollywood News in Hindi

'कॉकटेल 2' ने अपनी दमदार कहानी और शाहिद कपूर, कृति सेनन व रश्मिका मंदाना की शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रोमांस, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिला, जब पुलकित सम्राट ने फिल्म में खास कैमियो कर सबको चौंका दिया है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्माताओं ने पुलकित सम्राट के इस कैमियो को पूरी तरह गुप्त रखा था, जिससे उनकी एंट्री फिल्म के सबसे यादगार और रोमांचक पलों में से एक बन गई है। पुलकित, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ एक मजेदार और हल्के-फुल्के सीक्वेंस में नजर आते हैं, जो फिल्म में मनोरंजन का तड़का लगा देता है। चारों कलाकारों के बीच की शानदार बॉन्डिंग और मजेदार नोकझोंक इस दृश्य को फिल्म के सबसे मनोरंजक हिस्सों में शामिल कर देती है और दर्शकों को सुखद सरप्राइज देती है। हाल ही में रिलीज हुई कॉकटेल 2 को इसकी दिलचस्प कहानी और शाहिद कपूर, कृति सेनन व रश्मिका मंदाना की बेहतरीन केमिस्ट्री के लिए सराहना मिल रही है। जहां मुख्य कलाकारों की तिकड़ी दर्शकों का दिल जीत रही है, वहीं पुलकित सम्राट का सरप्राइज कैमियो भी फिल्म की सबसे चर्चित खासियतों में से एक बन गया है। दर्शक उनकी अप्रत्याशित एंट्री और स्क्रीन पर उनके मजेदार अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pulkit Samrat surprise cameo in Cocktail 2 alongside Shahid Kapoor, Kriti Sanon, and Rashmika Mandanna grabs headlines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pulkit samrat surprise cameo in cocktail 2, pulkit samrat, cocktail 2, cocktail, shahid kapoor, kriti sanon, rashmika mandanna, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved