• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलकित सम्राट ने की अनन्या पांडे के सबसे बड़े मेंटर और अपने को-स्टार चंकी पांडे की जमकर तारीफ़

Pulkit Samrat highly praised Ananya Panday biggest mentor and his co-star, Chunky Panday. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी आगामी रिलीज़ फिल्म 'राहु केतु' के को-स्टार और अनुभवी अभिनेता चंकी पांडे के प्रति जिस तरह सम्मान जताते हुए सराहना के शब्द कहे, उससे पूरा माहौल भावनात्मक हो गया। अपने काम के प्रति चंकी पांडे के समर्पण और जुनून की बातें साझा करते हुए पुलकित ने कहा, “पहली नज़र में चंकी सर को सेट पर आकर सीन करते देखना केकवॉक जैसा लगता है, लेकिन सच तो यह है कि वो उस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं कि हमें सामने खड़े होने में शर्म आने लगती है। यकीन मानिए उनकी मेहनत देखकर हम खुद पेन-पेपर लेकर बैठ जाते हैं कि और क्या किया जा सकता है।” सीनियर एक्टर चंकी पांडे के साथ अपनी पहली फिल्म का अनुभव साझा करते हुए पुलकित ने यह भी कहा कि उनके साथ हर दिन ऐसा लगता था जैसे वे किसी स्कूल या किसी यूनिवर्सिटी में आ गए हों और बस सीखते ही जा रहे हैं। हालांकि पुलकित यहीं नहीं रुके।
उन्होंने यह भी बताया कि चंकी पांडे ने अपनी बेटी, अभिनेत्री अनन्या पांडे के करियर और परफॉर्मेंस को संवारने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “अनन्या आज जो भी हैं, जिस तरह परफॉर्म करती हैं, उसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि उसके घर में ही पिता के रूप में एक मेंटर है, एक पूरी यूनिवर्सिटी मौजूद है।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pulkit Samrat highly praised Ananya Panday biggest mentor and his co-star, Chunky Panday.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pulkit samrat, chunky panday, rahu ketu film, co-star admiration, veteran actor, dedication and passion, hard work to perfect scene, emotional interview, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved