• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामने आई पुलकित व कृति खरबंदा के रिसेप्शन की तस्वीरें

Pulkit and Kriti Kharbandas reception pictures surfaced - Bollywood News in Hindi

पुलकित सम्राट ने 5 साल तक डेट करने के बाद कृति खरबंदा के साथ शादी कर ली है। कपल 15 मार्च को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मानेसर में विवाह बंधन में बंध गया। उन्होंने शादी को प्राइवेट रखा और अब अलग-अलग समारोह की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए शेयर कर रहे हैं। मेहंदी और संगीत के बाद अब कपल की रिसेप्शन पार्टी की झलकियां भी सामने आ गई हैं। यह वेडिंग रिसेप्शन सबसे हटके था। कृति व पुलकित ने इसे और यादगार बनाने के लिए फुल-ऑन मस्ती की और गेम भी खेला। पुलकित ने इंस्टाग्राम पर कृति के साथ पोस्ट वेडिंग पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों 'मिस्टर एंड मिसेज' टैग के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं। उनकी नजरें एक-दूसरे पर टिकी हुई हैं। एक वीडियो में नवविवाहित जोड़ा स्लाइडिंग गेम का मजा ले रहा है। एक में वे खुद ही मस्ती कर रहे हैं।

पुलकित ब्लैक टक्सीडो में डैशिंग दिख रहे थे, जबकि कृति स्ट्रैपलेस फ्लोरल गाउन में फैशनिस्टा लग रही थीं। कृति के हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ा और चेहरे पर ब्राइडल ग्लो चार चांद लगा रहा था। इस बीच कृति का शादी से पहले का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलकित की तारीफ कर रही हैं।


कृति ने Hutterfly को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पुलकित की एक बात बहुत अच्छी लगी। जब वे मेरे को-स्टार हुआ करते थे तो बैग में हमेशा टैम्पॉन्स और सेनिटरी पैड्स रखते थे। जब भी मुझे पीरियड्स में इन चीजों की जरूरत होती थी तो वे मेरी मदद करते थे। दोनों ने ‘वीरे की वेडिंग’, ‘पागलपंती’ और ‘तैश’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। गौरतलब है कि ‘फुकरे’ फेम पुलकित की पहली शादी 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ हुई थी। ये रिश्ता सालभर भी नहीं टिक सका था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pulkit and Kriti Kharbandas reception pictures surfaced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pulkit and kriti kharbandas reception pictures surfaced, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved