मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ आगामी जी सिने अवॉर्ड्स 2018 में प्रस्तुति देंगी। प्रियंका जल्द ही मुंबई का रुख करेंगी और कार्यक्रम में अपने जलवे बिखेरेंगी। वह इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बयान के मुताबिक, ‘टाइगर जिंदा है’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं कैटरीना कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति देंगी।
प्रियंका और कैटरीना के अलावा, अभिनेता रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलिन फर्नांडीज, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर भी इस समारोह में प्रस्तुति देंगे।
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और हास्य-अभिनेता सुनील ग्रोवर को आगामी पुरस्कार समारोह की मेजबानी के लिए चुना गया है।
सुनील इससे पहले कई पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर चुके हैं। उन्हें टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में निभाए अपने विभिन्न अवतारों के लिए जाना जाता है।
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
आगामी वर्ष अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन
Daily Horoscope