न्यूयॉर्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में हर चीज और इससे जुड़ी खुशियों के लिए आभारी हैं। थैंक्सगिविंग पर शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने अपने इस विचार को साझा किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस साल थैंक्सगिविंग पर प्रियंका अपने पति व परिवार के साथ अमेरिका में हैं।
प्रियंका ने अपने पति और पॉप स्टार निक जोनस के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "थैंक्सगिविंग का जश्न मना रहे हर किसी को इसकी शुभकामनाएं। मैं इस जिंदगी और इससे जुड़ी खुशियों और दुआओं के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। आपको हमेशा की तरह खूब सारा प्यार और ढेर सारी खुशियां।"
पिछले साल निक थैंक्सगिविंग पर प्रियंका के परिवार संग एक फैमिली डिनर में शामिल होने के चलते भारत आए थे। प्रियंका और निक एक दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे। (आईएएनएस)
थैंक्सगिविंग डे एक त्यौहार है, जिसे हर साल मनाया जाता है, और इस दिन लोग अपने परिवार और करीबियों संग जश्न मनाते हैं।
फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इंस्टा पोस्ट में फैंस को दिए नए फैशन गोल्स
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
Daily Horoscope