• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनीं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखें लिस्ट

Priyanka Chopra to be a presenter at the 83rd Golden Globe Awards; see the full list here - Bollywood News in Hindi

मुंबई । 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के लिए प्रेजेंटर्स की लिस्ट घोषित हो गई है। इसमें भारतीय ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास का नाम भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ स्टेज पर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। प्रियंका लंबे समय बाद इस प्रतिष्ठित मंच पर नजर आएंगी। प्रेजेंटर्स की इस स्टार-स्टडेड लिस्ट में कई बड़े नाम हैं। गोल्डन ग्लोब ने ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट कर शामिल होने वाले सितारों के बारे में जानकारी दी। इनमें आयो एडेबिरी, चार्ली, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, हेली स्टेनफेल्ड, अमांडा सेफ्राइड, मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, वांडा साइक्स, जो कीरी, कीगन-माइकल की, क्वीन लतीफा और जॉन बेटमैन जैसे सितारे शामिल हैं।
इसके अलावा मैकॉले कल्किन, पामेला एंडरसन, ललिसा, ल्यूक ग्रिम्स, मार्लन वेन्स, मिन्नी ड्राइवर, रेजिना हॉल, सीन हेस, विल अर्नेट और जो क्राविट्ज भी अवॉर्ड्स पेश करेंगे।
इस भव्य समारोह की होस्टिंग एक बार फिर कमीडियन निक्की ग्लेजर करेंगी, जिन्हें पिछले साल दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इवेंट डिक क्लार्क प्रोडक्शंस प्रोड्यूस करेगा। यह अवॉर्ड शो रविवार को शाम 5 बजे यानी भारत में सोमवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। अमेरिका में इसे सीबीएस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा और पैरामाउंट प्लस पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
गोल्डन ग्लोब्स फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक हैं।
हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा किसी अवॉर्ड शो को होस्ट या प्रेजेंट करने जा रही हैं। साल 2013 में उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो को होस्ट किया था, जिसमें उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान भी मंच पर थे। इसके अलावा, प्रियंका अकादमी पुरस्कार समेत कई इवेंट की मेजबानी कर चुकी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Chopra to be a presenter at the 83rd Golden Globe Awards; see the full list here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 83rd golden globe awards, priyanka chopra, golden globe awards, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved