• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका चोपड़ा को मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड, मां ने किया सम्मान ग्रहण

Priyanka Chopra receives Mother Teresa Memorial Award - Bollywood News in Hindi

मुंबई। यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लडऩे का बीड़ा उठाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।

मधु ने अपने बयान में कहा, मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितना ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं। मधु ने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी। प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Chopra receives Mother Teresa Memorial Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, mother teresa memorial award, madhu chopra, priyanka mother teresa, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved