नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) में पहली बार अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ नजर आएंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है। इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे।
इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। प्रियंका और राजकुमार दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
प्रियंका ने कहा, "अरविंद अडिगा की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लाने लिए मैं रामिन बहारानी और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। जब मैंने किताब पढ़ी, तो मैं इसकी कहानी से बहुत प्रभावित हुई।"
उन्होंने कहा कि वह भारत में फिल्म की शूटिंग करने और राजकुमार राव के साथ पहली बार काम करने को लेकर उत्सुक हैं।
मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य
प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़
गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण
Daily Horoscope