• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ पोज देती नजर आई

Priyanka Chopra poses with her firework Nick Jonas - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने पति, अमेरिकी पॉप गायक निक जोनास के साथ एक तस्वीर साझा की, जिन्हें वह प्यार से 'फायर वर्क' कहती हैं। भारत के समय के अनुसार सोमवार को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ग्रे एंड वाइट ड्रैस के साथ सन ग्लासिस पहने नजर आई। वहीं निक नीली, लाल और सफेद शर्ट पहने नजर आए है, जो कुछ हद तक अमेरिकी ध्वज जैसी दिख रही है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "माई फायरवर्क निक । 4 जुलाई हैशटैग थ्रोबैक की शुभकामनाएं" वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार पर्दे पर ओटीटी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। रामिन बहारानी निर्देशित इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में थे।
वह इन दिनों प्रियंका 'सिटाडेल' में बिजी हैं। 'एवेंजर्स' के निमार्ता जो और एंथनी रूसो द्वारा अभिनीत, 'सिटाडेल' एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जिसमें उनके को स्टार रिचर्ड मैडेन है। सीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी । (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Chopra poses with her firework Nick Jonas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, nick jonas, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved