• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका चोपड़ा ने फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, कहा- रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया

Priyanka Chopra pays tribute to feminist icon Gloria Steinem; says Thank you for lighting the way - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फेमिनिस्ट आइकॉन और लीडर ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, अभिनेत्री ने उनके द्वारा बताए रास्ते और महिलाओं की कई पीढ़ियों पर पड़े असर के लिए याद किया। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ग्लोरिया स्टीनम की वीडियो पोस्ट कर लिखा, "रास्ता रोशन करने के लिए धन्यवाद। ग्लोरिया स्टीनम को शांति मिले।" 1960 के दशक के अंत से नारीवादी आंदोलन का समर्थन करने वाली स्टीनम का 92 साल की उम्र में अपने घर पर अपनों के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। स्टीनम 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका में सेकंड-वेव फेमिनिज्म की राष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने वाली नेता के रूप में उभरीं है। करियर के शुरुआत उन्होंने पत्रकारिता से की थी। यह पहली ऐसी राष्ट्रीय पत्रिका थी जिसे महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संपादित किया गया था और जिसने नारीवादी मुद्दों को मुख्यधारा की मीडिया में प्रमुखता से उठाया।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड स्टार रसेल क्रो के साथ अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है। यह पहली बार होगा जब प्रियंका रसेल क्रो के साथ काम करती नजर आएंगी, जिन्हें एक एकेडमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और दो गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड मिल चुके हैं।
इसके साथ ही अभिनेत्री निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय के जरिए वे भारतीय सिनेमा में वापसी भी कर रही हैं। एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी में अभिनेत्री 'मंदाकिनी' नाम की एक मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू भी मुख्य किरदार (रुद्र) में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में कुंभा नाम के व्यक्ति का अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
यह एक समय यात्रा (टाइम-ट्रैवल) और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी वाराणसी शहर और एक आसन्न संकट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Chopra pays tribute to feminist icon Gloria Steinem; says Thank you for lighting the way
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, feminist icon gloria steinem, gloria steinem, actress priyanka chopra jonas, priyanka chopra jonas, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved