नई दिल्ली। सामाजिक और डेटिंग एप बंबल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के निवेश का उद्देश्य समाज में बदलाव लाना और महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। इसे भारत में लॉन्च किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने टिंडर छोडऩे के थोड़े ही समय बाद डेटिंग एप बंबल लॉन्च किया था। भारत पहला एशियाई देश है, जहां बंबल लॉन्च किया गया है।
हर्ड ने आईएएनएस से कहा, ‘‘प्रियंका चोपड़ा भारत में बंबल लाना चाहती थीं। हम हमेशा से इसे भारत में लाना चाहते थे लेकिन हमने सोचा था कि अभी इसमें काफी समय लग सकता है। जब प्रियंका और मैं डिनर के लिए एक दूसरे के बगल में बैठे थे, तो हमने प्लेनेट और हम क्या चाहते हैं इसे लेकर अपने मिशन और दृष्टिकोण पर बातचीत की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने महसूस किया कि हम दुनिया भर में लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बहुत परवाह करते हैं और उन्होंने कहा कि आप बंबल के साथ जो कर रही हैं वह उल्लेखनीय है और यह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चलिए हम इसे भारत में लॉन्च करते हैं।’’
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है मोहनलाल और शोभना की सुपरहिट जोड़ी
विक्की कौशल ने कहा, 'मैं और कैटरीना आज भी ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं'
Daily Horoscope