• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

प्रियंका ने दोस्तों संग मनाई ऐसे पार्टी, शॉर्ट ड्रेस में आ रही नजर

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और भावी दुल्हन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन परिणीती चोपड़ा, ईशा अंबानी और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री सोफी टर्नर सहित कई लोगों के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई।

प्रियंका ने बैचलरेट पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पहली पोस्ट में प्रियंका शॉर्ट सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘‘फेदरवेट चैंपियन ऑफ द वल्र्ड।’’

दूसरी पोस्ट में उनकी सभी ब्राइड्समेड लाल रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘‘लाल, सफेद और दुल्हन।’’ इसमें परिणीती चोपड़ा, सोफी टर्नर, नताशा पाल, ईशा अंबानी और सोफी टर्नर भी हैं।

तीसरी तस्वीर में टर्नर और प्रियंका स्लीप मास्क पहनकर काउच पर बैठी हैं, इन मास्क पर ‘हंगओवर’ लिखा है।

परिणीती ने इपने इंस्टाग्राम पेज पर पूरे समूह की तस्वीर साझा की, जिस पर उन्होंने लिखा, ‘‘रेड, व्हाइट एंड ब्राइड।’’ इसका हैशटैग उन्होंने लिखा, ‘‘पीसी की बैचलरेट।’’

प्रियंका और निक कथित तौर पर दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी करने जा रहे हैं। अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka celebrates bachelorette party with bride brigade
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bachelorette party, bride brigade, priyanka chopra, nick jonas, parineeti chopra, isha ambani, game of thrones, sophie turner, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved