• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रिया गिल: 'सिर्फ तुम' ने रातोंरात बना दिया था सुपरस्टार, आज बसर कर रही गुमनाम जिंदगी

Priya Gill: You alone made me a superstar overnight, but today I am living an anonymous life - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। 1999 में आई सुपरहिट फिल्म 'सिर्फ तुम' की वो मासूम अभिनेत्री तो आपको जरूर याद होगी, जिसने अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हम यहां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस प्रिया गिल की। 9 दिसंबर को बॉलीवुड की इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस का जन्मदिन है। इस अभिनेत्री ने फिल्म 'सिर्फ तुम' से ऐसी लोकप्रियता हासिल की कि उस जमाने की कई स्टार एक्ट्रेस काफी पीछे छूट गईं, लेकिन प्रिया गिल ने पिछले कई सालों से रूपहले पर्दे से दूरी बना रखी है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया की दुनिया से भी दूर हैं। किंग खान और दबंग खान (शाहरुख और सलमान) के साथ काम कर चुकीं प्रिया गिल आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। रातोंरात करियर के शिखर पर पहुंचने वाली प्रिया को बॉलीवुड से इतनी मायूसी हाथ लगी कि उन्होंने इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया। 1995 की मिस फाइनलिस्ट प्रिया गिल ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता चंद्रचूड़ के साथ 'तेरे मेरे सपने' फिल्म से की थी। फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद अभिनेत्री ऐसी एक फिल्म की तलाश में थी, जो उनके करियर का ग्राफ ऊपर ले जाती। उनकी यह ख्वाहिश पूरी हुई साल 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' से।
इस फिल्म में उन्होंने संजय कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और मासूमियत ने दर्शकों का ध्यान खींचा और वह रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद प्रिया गिल ने सलमान खान, शाहरुख खान और नागार्जुन के साथ काम किया। प्रिया गिल ने 'जोश' फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया। वह इस फिल्म में शाहरुख की हीरोइन बनी थीं। हालांकि, फिल्म में ऐश्वर्या राय भी थी, जो शाहरुख की बहन बनी थीं।
इसके बाद 1999 में आई फिल्म 'बड़े दिलवाला' अभिनेत्री के करियर के लिए ग्रहण साबित हुई। इस फिल्म के बाद उनको केवल साइड रोल में देखा गया। हालांकि, इसके बाद अभिनेत्री 2003 में आई 'बॉर्डर हिंदुस्तान का' फिल्म में नजर आई थीं, लेकिन सफलता न मिलती देख एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्मों का रुख किया और फिल्म मेघम में काम किया।
बाद में वह फिल्म 'पिया तोसे नैना लागे रे' में अखिलेश पांडे के अपोजिट दिखाई दी, लेकिन इसके बाद तो वह जैसे फिल्मों से गायब ही हो गईं। खास बात यह है कि प्रिया गिल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं। माना जा सकता है कि शायद उन्होंने शादी कर ली हो और दूर कहीं जिंदगी बसर कर रही हों। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priya Gill: You alone made me a superstar overnight, but today I am living an anonymous life
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, priya gill, sirf tum 1999, superhit film, actress, beauty, brilliant acting, bollywood, birthday, december 9th, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved