मुंबई। हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ फिल्मों में अभिनय करके ही नहीं, बल्कि थिएटर के जरिए भी अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे ही कलाकारों में पृथ्वीराज कपूर का नाम शामिल है। वह फिल्मों के बड़े सितारे होने के साथ-साथ थिएटर के प्रति भी काफी समर्पित थे। उनकी इस लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सांसद बनने के बाद भी उन्होंने अपनी थिएटर टीम के साथ थर्ड क्लास में सफर करना जारी रखा। उनकी कंपनी ने देश के 112 शहरों में 2,662 शो किए और पृथ्वीराज ने हर शो में खुद मुख्य भूमिका निभाई।
पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर 1906 को पंजाब के समुंदरी में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनके पिता बशेश्वरनाथ कपूर पुलिस विभाग में अधिकारी थे। बचपन से ही पृथ्वीराज को अभिनय और नाटक देखने का शौक था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंजाब में की और आगे की पढ़ाई के लिए पेशावर पहुंचे। यहां पढ़ाई के दौरान उनका झुकाव थिएटर की तरफ बढ़ने लगा। उन्होंने कानून की पढ़ाई भी शुरू की, लेकिन अभिनय के शौक के कारण इसे बीच में ही छोड़ दिया।
अपने सपने को पूरा करने के लिए वह 1928 में मुंबई पहुंचे। यहां शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने फिल्मों में छोटे रोल किए और धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई। 1930 में आई मूक फिल्म 'सिनेमा गर्ल' से उन्हें एक अभिनेता के रूप में पहचान मिलने लगी। इसके बाद 1931 में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' में उन्होंने काम किया। उनकी दमदार आवाज और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद पृथ्वीराज कपूर ने कई फिल्मों में काम किया। वह कोलकाता के न्यू थिएटर्स से भी जुड़े और वहां कई फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म 'विद्यापति' में उनके काम को काफी सराहना मिली। 1941 में आई सोहराब मोदी की फिल्म 'सिकंदर' में उन्होंने सिकंदर का किरदार निभाया। इस भूमिका ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इसके बाद वह 'आवारा', 'दहेज' और 'मुगल-ए-आजम' जैसी फिल्मों में नजर आए।
फिल्मों में सफलता मिलने के बावजूद पृथ्वीराज कपूर का थिएटर से लगाव कभी कम नहीं हुआ। 1944 में उन्होंने अपनी थिएटर कंपनी 'पृथ्वी थिएटर्स' की शुरुआत की। उनका मकसद अच्छे नाटक तैयार करना और उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाना था। कंपनी का पहला नाटक 'शकुंतला' था। इसके बाद उन्होंने 'दीवार', 'पठान', 'गद्दार', 'आहूति' और 'पैसा' जैसे नाटक पेश किए। इन नाटकों में परिवार, देश के बंटवारे, हिंदू-मुस्लिम एकता, गरीबी और समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।
पृथ्वी थिएटर्स का सफर आसान नहीं था। कंपनी को एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता था। थिएटर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी ने 16 साल के सफर में 112 शहरों में कुल 2,662 शो किए। पृथ्वीराज कपूर ने इन सभी शो में मुख्य भूमिका निभाई। वह अपनी टीम के साथ लगातार यात्रा करते थे। कंपनी के कलाकार और दूसरे सदस्य थर्ड क्लास में सफर करते थे और पृथ्वीराज भी उनके साथ ही यात्रा करते थे।
इस दौरान वह राज्यसभा के मनोनीत सांसद भी बने। वह 1952 से 1960 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। सांसद बनने के बाद उन्हें हवाई जहाज या फर्स्ट क्लास में यात्रा करने की सुविधा मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने अपनी थिएटर टीम से अलग सफर करना पसंद नहीं किया। उनके लिए टीम के साथ रहना ज्यादा जरूरी था। पृथ्वी थिएटर्स 1960 में उनकी खराब सेहत के कारण बंद हो गया।
पृथ्वीराज कपूर को भारतीय थिएटर और सिनेमा में योगदान के लिए कई सम्मान मिले। उन्हें 1954 में संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और 1969 में पद्म भूषण से नवाजा गया। भारतीय सिनेमा और थिएटर के विकास में उनके ऐतिहासिक और अतुलनीय योगदान को देखते हुए पृथ्वीराज कपूर को भारत सरकार ने वर्ष 1971 में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। पृथ्वीराज कपूर का निधन 29 मई 1972 को मुंबई में हुआ। वह कैंसर से पीड़ित थे।
--आईएएनएस
बिग बी ने दीपावली पर दी बधाई, बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट, इसलिए जवाब में हो रहा विलंब
दीपावली पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे विहान की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर
राशिफल 6 नवंबर: शुक्रवार को इन 12 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अपना दिन
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
बिग बॉस से लॉकअप तक, पायल रोहतगी की जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'
बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया; हमजा जहूर के नाबाद शतक से जीता पाकिस्तान, बेकार गया अर्जुन राजपूत का सैकड़ा
दीपावली पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
अंडर-19 एशिया कप : महामुकाबले में आज टकराएंगे भारत और पाकिस्तान; ओमान में सुबह 10:30 बजे से भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें
रामायण ने दिवाली पर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
आशुतोष राणा- साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात

करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी शाही विरासत की झलक, पहनी 200 साल पुरानी कलगी

'बिग बॉस 20' में दुल्हन बने काजी तौकीर को हुआ असहज अनुभव, बोले- महिलाओं को रोज झेलना पड़ता है उत्पीड़न
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 09/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope