• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Preity Zinta shares throwback photos from Siddhivinayak Temple to wish fans a Happy Ganesh Chaturthi - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री प्रीति जिंटा गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुरानी यादें ताजा करती नजर आईं। उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी मां के साथ की गई एक प्यारी यात्रा को याद किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की तस्वीरें शेयर कीं और इस शुभ अवसर पर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। तस्वीरों में प्रीति अपनी मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पोज देती दिख रही हैं और बैकग्राउंड में भगवान गणेश की मूर्ति दिख रही है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए उस व्यक्ति का भी शुक्रिया अदा किया, जिसने उनकी तस्वीरें क्लिक की। प्रीति जिंटा ने लिखा, "गणेश चतुर्थी के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। गणपति बप्पा आपके जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करें और आपका जीवन हमेशा खुशियों और सफलता से भर दें। ये तस्वीरें तब ली गई थीं जब मैं पिछली बार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गई थी। मां के साथ वहाँ होना अमेजिंग था।"
अभिनेत्री ने लिखा, "उस प्यारे आदमी को दिल से धन्यवाद, जिसने हमारी तस्वीरें लीं और फिर मेरे रिएक्ट करने से पहले ही मम्मी के फोन पर तस्वीरें एयर ड्रॉप कर दीं, मुझे लगता है कि मुझे आज ये पोस्ट करनी ही थीं। आप सभी को ढेर सारा प्यार और रोशनी, गणपति बप्पा मोरिया टिंग।"
प्रीति जिंटा ने आठ साल के गैप के बाद पीरियड ड्रामा 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी की। सनी देओल स्टारर यह एक्शन ड्रामा 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। सनी देओल की भारी आवाज, उनके दमदार डायलॉग्स और शबाना आजमी के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा तो कुछ दर्शकों का मानना था कि फिल्म की कहानी में कमी है।
वह अब आने वाली फिल्म 'वाइब' में नजर आएंगी, जिसमें कुणाल खेमू के साथ स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल में हैं। कुणाल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preity Zinta shares throwback photos from Siddhivinayak Temple to wish fans a Happy Ganesh Chaturthi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: happy ganesh chaturthi, ganesh chaturthi, preity zinta, siddhivinayak temple, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved